बाराबंकी, जुलाई 13 -- कोठी (बाराबंकी), संवाददाता। बाराबंकी के असदामऊ गांव में सोमवार को एक युवक का शव नीम के पेड़ में फंदे से लटकता मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर जब उस पर पड़ी तो लोग ठिठक गए। देखते- देखते ग्रामीणों को भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक के परिजन घटना कारण बताने में असमर्थ हैं। कोठी थाना क्षेत्र के असदामऊ गांव के हुसैन ब्रिक फील्ड के सामने स्थित गलियारे पर लगे नीम के पेड़ से गांव निवासी लवलेश यादव (35) पुत्र राजाराम यादव का शव सोमवार की सुबह करीब सात बजे लटकता मिला। यहां पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे कोठी थाने हलका दरोगा विजय कुमार गुप्ता के द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। इस मौके पर उनके हमराही सिपाही सत्ये...