फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस जांच में जुटी
अलीगढ़, जून 22 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल स्थित अहमदनगर में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव घर की छत पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आजाद (46) के रूप में हुई है, जो लैंटर और शटरिंग का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार, आजाद शनिवार रात भोजन के बाद छत पर सोने गए थे। सुबह देर तक नीचे न आने पर जब परिजन छत पर पहुंचे, तो उनका शव अंगोछे के सहारे टीन शेड के पाइप से लटका मिला। सूचना पर पहुंची रोरावर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला व्यक्ति का शव मृतक अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.