फंदे से लटका मिला दरोगा का शव, 4 माह पहले हुई थी शादी; प्रमोशन के 8 दिन बाद मौत
भागलपुर, अक्टूबर 24 -- नवगछिया, निज संवाददाता। बिहार के भागलपुर स्थित नवगछिया के न्यू पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह दरोगा योगेश कुमार का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घर में चौकी पर प्लास्टिक की रस्सी से उनका शव लटक रहा था बगल में कुर्सी पड़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। योगेश की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी और 8 दिन पहले ही प्रमोशन मिला था। नवगछिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शनिवार को करीब साढे चार बजे पानी की टंकी बंद करने वे गए थे। वहां से लौटने के बाद योगेश अपने कमरे में चले गए और कुछ देर बाद कमरे से उनका शव निकला। मृतक के सहकर्मियों ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे उनकी पत्नी ने योगेश को फोन किया। उन्होंने 10 से 15 बार फोन किया जब कॉल रिसीव नहीं हुआ तो पत्नी ने इसकी जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.