दुमका, जून 12 -- दलाही। मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदना गांव के बहियार से एक अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे में होने खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मसलिया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान मृतक की पहचान जामतारा जिला के बिंदापाथर थाना क्षेत्र स्थित आगेया गांव निवासी 46 वर्षीय लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में की गई है।

जांच के दौरान बरामद सामान घटनास्थल से पुलिस को एक थैला, पैंट, पैसा और कुछ आम बरामद हुए हैं। लापता चल रहे लक्ष्मीकांत के परिजनों ने मौके पर मिले पैंट को देखकर ही उनके शव की शिनाख्त की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि लक्ष्मीकांत की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी। वह करीब आठ दिन पहले अपने घर से धान बिज खरीदने की बात कहकर निकले...