पाकुड़, जुलाई 10 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित पानी टंकी में शुक्रवार को एक छात्र के कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। यह एक बहुत ही दुखद घटना थी। घटना के बाद स्कूल और हॉस्टल परिसर में सनसनी फैल गई है।​ मिली जानकारी के अनुसार मृतक छात्र की पहचान 20 वर्षीय सुभान मरांडी के रूप में हुई है। सुभान मूल रूप से हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडेरकोला का रहने वाला था। वह लिट्टीपाड़ा प्लस टू उच्च विद्यालय में 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहा था और स्कूल के ही छात्रावास में रहता था।​ मामले की जानकारी देते हुए लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं ​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतारकर अपन...