लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर में किराए के कमरे में रह गई एक किशोरी का शव शनिवार की दोपहर करीब दो बजे कमरे के अंदर फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना भीरा क्षेत्र के गांव निवासी 14 वर्षीय बेटी एक साल से सदर कोतवाली क्षेत्र के उदयपुर में किराए के कमरे पर रुकती थी। बताते हैं कि वह कक्षा नौ की छात्रा थी। शनिवार की दोपहर तक जब छात्रा के कमरे से कोई आहट नहीं हुई, तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब छात्रा का कोई हाल नहीं मिला तो उन्होंने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंद...