हाथरस, अप्रैल 28 -- हाथरस, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के ऊंटगाड़ी मोहल्ला में सोमवार को अधेड़ का शव फंदे से लटका मिला। इससे मोहल्ले में सनसनी मच गई। सूचना पर मौके पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मौत के पीछे के कारणों की जांच में जुट गई है। मूलरूप से गांव रतनगढ़ी निवासी महेश चंद्र शर्मा 50 पुत्र चंद्रपाल शर्मा किराए के मकान में किराए पर रहते थे। वह यहां अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी बच्चों को छोड़ने मायके गई थी। बताया जा रहा है कि महेश चंद्र शराब पीने का आदी थे। वह कई दिनों से घर में अकेले ही रह रहे थे। रविवार की रात परिवार के लोगों ने उन्हें फोन किया, मगर फोन नहीं उठा। इसपर परिजन घर पहुंचे। खिड़की से झांक कर देखा तो उनका शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर...