पटना, फरवरी 13 -- गांधी मैदान थाना क्षेत्र में ताज होटल के समीप एक मकान में किराए पर रहे 20 वर्षीय युवक बापी मजूमदार ने गुरुवार की रात आत्म हत्या कर ली। गमछे का फंदा बनाकर वह पंखे से झूल गया। मृतक पश्चिम बंगाल के चौगाछा, चकदा का निवासी था। वह पटना की एक दुकान में मोमोज बनाने का काम करता था। हाल हीं में अपने घर पश्चिम बंगाल से पटना आया था। घटना की सूचना पर गांधी मैदान थाने की पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांधी मैदान के प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि बापी मजूमदार समेत पांच युवक मिलकर पवन गुप्ता के मकान में किराए पर रहते थे। उसके साथ जितने लोग थे, सभी अपने-अपने काम पर गए थे। बापी गुरुवार को काम पर नहीं गया था। रात में उसी मकान में रह रहे एक युवक उसके कमरे से होकर गुजर रहा था, तभी उसकी नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.