लखीमपुरखीरी, जनवरी 19 -- लखीमपुर, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया गया। घटना की जानकारी परिजनों को तब हुई जब युवक देर सुबह तक कमरे से बाहर नहीं निकला। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे के अंदर से कोई आहट नहीं हुई। इस पर परिजनों ने दरवाजा खोला और युवक का शव फंदे से लटकता देख कर दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी विश्राम के 30 वर्षीय बेटे रंजीत का शव सोमवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकते पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि रविवार की देर रात रंजीत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.