लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- थाना मैलानी क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी एक महिला का शव गुरुवार की रात घर के अंदर फंदे से लटकते पाया गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर जिले के थाना पुआयां क्षेत्र के गांव बेहटा जाजेमा निवासी कमलेश ने अपनी 22 वर्षीय बेटी रोली की शादी थाना मैलानी क्षेत्र के गांव मुल्लापुर निवासी चेतराम के बेटे अखिलेश के साथ करीब पांच साल पहले की थी। मृतका के भाई ने बताया कि अखिलेश रोली को आए दिन दहेज के प्रताड़ित करता था। आरोप है कि बुधवार की रात उसको मारपीटकर फंदे से लटका दिया। मृतका का एक तीन साल का बेटा भी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लि...