जौनपुर, मार्च 12 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ कस्बा के एक 35 वर्षीय युवक ने मंगलवार की शाम को फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज किया गया है। डेरायुसुफ कस्बा के निवासी 35 वर्षीय नवनीत एक निजी विद्यालय के संचालक थे। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे वह चंबलतारा के समीप बने मकान के अंदर गए और जब देर शाम तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी तरह के अप्रिय घटना की आशंका हुई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब दरवाजे को तोड़ा तो पता चला कि छत के पंखे पर फंदे से नवनीत का शरीर लटका पड़ा हुआ था। उधर, हालात को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.