सोनभद्र, मार्च 17 -- डाला। चोपन थाना क्षेत्र स्थित परासपानी में एक कच्चे मकान के अंदर मंगलवार की शाम बडेर में गमछा के सहारे एक व्यक्ति का लटकता शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी निवासी 35 वर्षीय हरीमंगल गोड़ पुत्र भगवान दास का शव बंद घर के बडेर में गमछा के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला है। शव को देखकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। शव मिलने की सूचना चोपन पुलिस व डायल 112 नम्बर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची चोपन पुलिस जांच पड़ताल में जूट गए। चोपन थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर मृतक के पिता भगवान दास ने बताया कि हमारा बेटा पहले से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था, जिसका इलाज चल रहा है। इधर कुछ दिन से बुखार भी था, जिसका दवा करवाया जा रहा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.