आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। मुबारकपुर कस्बे के पुरारानी मोहल्ले में शनिवार की शाम घर के भीतर युवक शव फंदे से लटकता मिला। इसकी जानकारी मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर आस-पास के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर कस्बा के पुरारानी निवासी 25 वर्षीय अमित जायसवाल एक दुकान पर रहता था। शनिवार को वह घर पर था। पिता सत्यदेव घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटे को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने खिड़की से देखा तो पंखा से साड़ी के सहारे अमित जायसवाल लटक रहा था। यह देख पिता शोर मचाने लगे। आस-पास के लोग पहुंचे। दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। अमित को लेकर लोग सीएचसी गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह दो भाई और पांच बहनों में सात...