जौनपुर, मार्च 11 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय मार्ग स्थित सब्जी मंडी के पीछे नाले के पास एक पेड़ से लटकता हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या करके शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूना लिया। पुलिस ने शीघ्र मामले का खुलासा करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, खुटहन निवासी 28 वर्षीय कल्पनाथ उर्फ कक्कू इलेक्ट्रिक मिस्त्री के रूप में काम करते थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को पत्नी को फोन करके कहा कि रात में घर नहीं आएगा। ऐसे में परिवार के लोग रात में खाना खाने के बाद सो गए। सुबह सब्जी मंडी के पीछे नाले के पास शीशीम पेड़ से लटका हुआ शव ग्रामीणों ने देखा। गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी शव को पेड़ से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.