बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के उमरिया गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटकता मिला। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, उमरिया गांव निवासी कपिलदेव यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव का शव घर के कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। परिजनों ने जब उसे इस हालत में देखा तो घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राधारमण यादव ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि विजय यादव रात में एक निमंत्रण कार्यक्रम से करीब साढ़े 11 बजे घर लौटा था। भोजन करने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.