सिद्धार्थ, मार्च 24 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुवावल गांव के थड़वरिया टोला में एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।लोटन कोतवाली क्षेत्र के करुवावल गांव के थड़वरिया टोला की रहने वाली सीतू (18) पुत्री अनिरुद्ध का शव टिन शेड के मकान में लोहे की राड से दुपट्टे के सहारे रविवार रात साढ़े दस बजे लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि बड़ी बहन नीतू किसी काम से उधर गई तो देखा कि उसकी बहन फंदे से लटक रही है। उसने शोर मचाया तो मां व परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। सीतू के जीवित होने की उम्मीद में उसके शव को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतार कर तख्त पर लिटा दिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चु...