सिद्धार्थ, अप्रैल 15 -- जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सुपाराजा गांव निवासी राजकिशोर की पत्नी शारदा (30) ने मंगलवार दोपहर दो बजे के बाद साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर जान दे दी। राजकिशोर की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व नेपाल के मुड़िला में हुई थी। शारदा के दो बच्चे अंश (दो) और शिवराज (1) वर्ष है। पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। अबोध बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के मायके सूचना भेज दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.