फंदे से लटककर युवक ने दी जान,परिवार में मचा कोहराम
गोरखपुर, जून 26 -- कैंपियरगंज, संवाददाता। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके की जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।पुलिस के अनुसार राखूखोर गांव निवासी संजय कुमार का पुत्र नितिन कुमार (18) शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर नितिन फंदे से लटका मिला। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.