बक्सर, फरवरी 1 -- पेज-7 के लिए बक्सर। नगर थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित केके मंडल कॉलेज के समीप के मकान में रविवार की शाम श्यामा पांडेय नामक एक नवविवाहिता ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। नवविवाहिता की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। अभी तक विवाहिता के मौत के पीछे के कारण उभरकर सामने नहीं आए है। पुलिस मृतक के मायके वालों से संपर्क स्थापित कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...