गिरडीह, अप्रैल 12 -- ताराटांड़। गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा पंचायत अंतर्गत नमनियां गांव के निवासी करीम अंसारी की 22 वर्षीय पत्नी कसीरन खातुन शनिवार अहले सुबह अपने घर के अंदर फंदे से झूलती हुई मिली। विवाहिता के शव को फंदे से झूलता देख स्वजनों व ग्रामीणों ने ताराटांड़ थाना में सूचना दी। सूचना पाकर ताराटांड़ थाना प्रभारी सुशांत कुमार चिरंजीवी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। मृतक महिला का मायके जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। इधर इस घटना से पूरे क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा है और दोनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि घटना कैसे घटित हुई यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना को लेकर पुलिस ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.