पूर्णिया, अप्रैल 6 -- हरदा, एक संवाददाता।फंदे से झूलती दसवीं की एक छात्रा की लाश बरामद की गई है। लाश छात्रा के कमरे में दुपट्टे से झूल रही थी। घटना मरंगा थाना के ठाढ़ा गांव में देर रात की है। एफएसल टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका मरंगा थाना के ठाढ़ा गांव वासी स्व. अरविन्द सिंह की 14 वर्षीय पुत्री साक्षी कुमारी थी। बताया जा रहा है कि छात्रा मां एवं एक छोटे भाई के साथ रहती थी। शनिवार को शाम में छात्रा अपने कमरे में चली गई। परिजनों को लगा कि वह पढ़ाई के लिए कमरे में गई है। खाना बनने के बाद जब मां उसे बुलाने के लिए गई तो कमरा अंदर से बंद पाया गया। मां ने बेटी को आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद कमरे के दरवाजे को जोर-जोर से ढकढाया गया, फिर भी कोई...