लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखनौरिया। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव मोहिउददीनपुर में गुरुवार रात एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक प्रेमचंद (55) पुत्र छोटेलाल के बेटे प्रवेश के मुताबिक, रात को घर में सब सो गए थे। सुबह उठने पर परिवारवालों ने कमरे के पंखे से प्रेमचंद का शव लटका हुआ देखा। मृतक के परिवार में पत्नी रामलली, चार बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटियों की शादी पहले ही हो चुकी है। बताया गया कि परिवार का बड़ा बेटा मजदूरी के लिए बाहर गया हुआ था। उचौलिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- फंदे से झूलकर किसान ने की आत्महत्या यह भी पढ़ें- अधेड़ ने फंदे से लटककर खुदकुशी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...