गोरखपुर, मार्च 19 -- चिलुआताल। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम सभा कलानी उर्फ बढ़नी में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची मजनू चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, डोहरिया बाजार निवासी संतोष निषाद की 18 वर्षीय पुत्री अवन्तिका ने बुधवार शाम अज्ञात कारणों से घर में पंखे के सहारे फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजन तत्काल उसे फंदे से उतारकर बचाने का प्रयास किए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बताया जा रहा है कि अवन्तिका इंटर पास कर चुकी थी और आगे की पढ़ाई के साथ नौकरी की तैयारी कर रही थी। वह दो बहनों और एक भाई में शामिल थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.