फंदे से झुलकर महिला ने की आत्महत्या
गढ़वा, जून 17 -- मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के पास चरका पत्थर टोला में 26 वर्षीया महिला दिव्या कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका अपने पीछे तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा को छोड़ गई। घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि रात में पत्नी-पति के बीच आपस में घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर के बाद परिवार के लोगों ने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। यह भी पढ़ें- साड़ी के फंदे से फांसी लगा विवाहिता ने खुदकुशी की उसके बाद परिजन जबतक अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस पहुंच घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.