सिद्धार्थ, मार्च 1 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव के जोगीकुंड में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के सौरहवा ग्रांट निवासी बजरंगी यादव की 26 वर्षीय पुत्री चंद्रकला यादव की शादी वर्ष 2020 में कोटखास गांव के जोगीकुंड निवासी अजय यादव के साथ हुई थी। शादी के दो-तीन वर्ष बाद गौना हुआ और इसके बाद चंद्रकला ससुराल में रहने लगी थी। दो माह पहले उसने एक पुत्र को जन्म दिया था। शनिवार को घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई चंद्रकला की लाश मिली। घटना की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.