बदायूं, अप्रैल 1 -- फंदा लगाने से हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसकी पत्नी व एक सिपाही पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। भाई का आरोप है कि प्रताड़ना की वजह से उसके भाई ने फंदा लगाकर जान दी है। युवक की मौत के बाद उसकी पत्नी फरार हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की बात सामने आई है। फिलहाल युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मुड़िया धुरेकी का है। यहां के रहने वाले सुरेश कश्यप पुत्र डालचंद कश्यप ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार और भाई मौके पर पहुंचे तो शव चारपाई पर रखा मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.