मिर्जापुर, नवम्बर 8 -- मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के केवटान वार्ड में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में उसका छह माह का बच्चा बिलखता मिला। मायके पक्ष ने बेटी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप उसके पति पर लगाया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर घटना की जांच कर रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मेवली गांव निवासी प्रह्लाद और उनकी पत्नी चंद्रकला दोनों दिव्यांग हैं। प्रह्लाद ने अपनी पुत्री 20 वर्षीय सानिया बिंद की शादी आठ जून 2024 को कछवां थाना क्षेत्र के केवटान वार्ड निवासी कमला बिंद से की थी। गुरुवार रात सानिया का संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फंदे पर लटका शव मिला। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। कमरे में मृत सानिया का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.