मुरादाबाद, दिसम्बर 13 -- कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर में शनिवार सुबह महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर मे फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। डिलारी थाना क्षेत्र निवासी सबीना(23) का निकाह इसी साल 18 जून को कटघर थाना क्षेत्र के कबीरनगर निवासी आसिफ अली से हुआ था। आसिफ सऊदी में रहकर काम करता है। यहां सबीना अपने ससुर, जेठ, जेठानी के परिवार के साथ रहती है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे सबीना का शव घर मे ही फंदे पर लटका मिला।।सूचना पाकर मायके वाले पहुंच गए। मायके पक्ष में ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर जानकारी होने पे एसएचओ कटघर विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर घटना स्थल की जांच पड़ताल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.