फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 4 -- मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के मामले में मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले के थाना छजलैट के गांव मुंडाला मोहम्मद जमापुर निवासी सुनील कुमार ने अपनी बेटी स्मिता की शादी 16 अप्रैल 2025 को मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर निवासी सुरजीत सागर के साथ की थी। आरोप है कि दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग पति सुरजीत, सास सावित्री, ससुर सुरेश, ननद प्रियांशी, देवर दीपांशु व नंदोई सुशील कुमार अतिरिक्त रुपये की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित करते थे। इस दौरान कई बार महिला के साथ मारपीट भी की गई और मानसिक रूप से भी परेशान किया जाता रहा।ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.