हाथरस, मार्च 6 -- हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मालिन गली में मंगलवार देर शाम को एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाते हुए पति,सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। होली के पर्व पर विवाहिता की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार की देर शाम को मालिन गली स्थित एक घर में महिला चंचल मित्तल का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। विवाहिता का शव फंदे पर लटका देख परिजनों की चीख निकल गई। सूचना पर कोतवाली सदर प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राधव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने को देख काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने 24 वर्षीय मृतिका चंचल मित्तल के शव को फंदे से उतरवा लिया और पोस्टमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.