फंदे पर लटका मिला महिला का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
इटावा औरैया, जून 19 -- इटावा, संवाददाता। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के पुरा रेवाड़ी गांव में शुक्रवार तड़के एक महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुरा रेवाड़ी निवासी ज्ञान प्रकाश की 24 वर्षीय पत्नी रेनू का शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- विवाहिता का मायके में फंदे पर लटका मिला शव बताया गया कि घटना के बाद पति ज्ञान प्रकाश परिजनों की मदद से रेनू को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.