फिरोजाबाद, जुलाई 23 -- रामगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और मृतक के परिजन पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। मृतक के भाई ने पत्नी सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मशरूरगंज निवासी 30 वर्षीय सलमान पुत्र मुन्नालाल चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। उसने चार साल पूर्व बीपीएल रोड निकट रहने वाली रिजवाना से शादी की थी। उन पर कोई संतान नहीं थी। बुधवार रात सलमान का शव फंदे से लटका देखकर पत्नी की चीख निकल गई। जानकारी होने पर आसपास की महिलाओं, पुरुषों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस और मृतक का भाई फरकान परिजनों के साथ मौके पर पहुंच ग...