पीलीभीत, मार्च 17 -- बरखेड़ा। फंदे पर ग्रामीण का शव लटका मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव लटका दिए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पड़ोस के लोगों पर ही आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची बरखेड़ा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया है। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्याणपुर निवासी आत्माराम ने बताया कि उसका 45 वर्षीय देवदत्त अविवाहित थे। वह मिट्टी के बर्तन बनने का काम करते थे। रविवार को वह घर में खाना खाने के बाद सोने के लिए कुछ दूर स्थित अपने कमरे में चले गए। सोमवार को सुबह जब उनके कमरे का गेट नहीं खुला, तो भाभी आरती ने खिड़की से अंदर झांकर देखा, तो देवदत्त का शव फंदे पर लटका दिखाई दिया। परिजनों ने किसी तरह घुसकर फंदे से शव को उतारा। देवदत्त के सिर में चोट के निशान थे। शर्ट में भी खून लगा था। आसपास भी खून के धब्बे मिले। कम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.