फंदे पर लटकते मिले शव की नहीं हुई पहचान
मिर्जापुर, मई 16 -- चुनार। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बल्लीपुर गांव स्थित चूड़िया पहाड़ पर बरगद के पेड़ की डाली में गमछे के सहारे फंदे पर लटकते मिले शव की दूसरे दिन शुक्रवार को भी पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस आस-पास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। चुनार कोतवाल विजय शंकर ने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है। शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव मोर्चरी हाउस में हैं। 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: दो दिन से गायब युवक का मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.