बदायूं, जून 3 -- जेल में निरुद्ध एक हत्यारोपी की पत्नी का शव मंगलवार शाम घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों को जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। उघैती क्षेत्र के मेवली गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब रेनू का शव घर की छत पर पंखे से लटका मिला। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के बाहर मौजूद थे। परिजनों की नजर महिला पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेनू का पति मनवीर 16 मार्च को हुए चर्चित समीर हत्याकांड में आरोपी है और वर्तमान में जेल में निरुद्...