हाथरस, मार्च 9 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली चंदपा के गांव कोका में शनिवार को एक महिला ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलेसर के गांव साता नवीपुर की 35 वर्षीय बेबी की शादी चंदपा के गांव कोका निवासी दयाराम के पुत्र महेन्द्र के साथ हुई थी। शनिवार को विवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी।सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते हैं कि विवाहिता ने अपनी बेटी की पिटाई की थी। इसी बात को लेकर उसका अपने पति महेंद्र से विवाद हो गया था। विवाद के बाद महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। महिला अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उसका पति महेंद्र मजदूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.