हाथरस, फरवरी 9 -- कोतवाली सासनी के आशा नगर में रहने वाले एक मजदूर ने फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूर बीमारी से मानसिक तनाव में चल रहा था। दो साल पूर्व उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। 28 वर्षीय रफीक पुत्र कल्लू खां मोहल्ला आशा नगर का निवासी था। परिवार के सदस्यों के अनुसार, रफीक गंभीर बीमारी से ग्रसित था और मानसिक रूप से भी परेशान था। वह अत्यधिक नशा करने का आदि था। दो साल पूर्व रफीक का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। वो घर पर अकेले ही रहता था और मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण करता था। रविवार की सुबह जब परिवार के लोगों ने रफीक को कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका देखा, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.