लखीमपुरखीरी, अप्रैल 13 -- कस्बा में 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव घर में फंदे पर झूलता हुआ मिला। पसगवां थाना क्षेत्र के कस्बा जंगबहादुरगंज, सल्लिया में पिछले वर्ष शादी के बाद आई 22 वर्षीया माधुरी पत्नी अरविंद का शव फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। देर शाम को परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव उतार दिया और मायके को खबर दी। गांव गणेशापुर से मायके वाले आ गए और दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। ससुराल वाले शव छोड़ के भाग गए हैं। वही माधुरी के पिता भगवानदीन पसगवां थाने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ पसगवां जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.