फंदे पर झूलकर युवक की मौत
मिर्जापुर, जुलाई 20 -- मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में रविवार को फंदे पर झूलकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि 38 वर्षीय लालबाबू नट भिक्षाटन कर अपनी आजीविका चलाता था। उसकी पत्नी चंदौली में रहती है। दो दिन पहले वह चंदौली पत्नी से मिलकर वापस अपनी बहन सादरा के घर आया। बहन जब कमरे में गई तो देखा कि लालबाबू का शव एंगल में रस्सी के सहारे फंदे पर लटक रहा था। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.