फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव
गौरीगंज, जून 20 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के सिधियावां गांव में एक 29 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सिधियावां निवासी महबूब बेग ने पुलिस को सूचना दी कि उनके छोटे भाई फारुख पुत्र अयूब बेग ने शुक्रवार की रात घर में पंखे के छल्ले से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, फारुख काफी दिनों से मानसिक तनाव से परेशान चल रहा था। सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.