फंदेड़ी सादात में निकला छठे मोहर्रम का ताबूत जुलूस, अकीदतमंदों ने किया मातम
अमरोहा, जून 23 -- मंडी धनौरा। फंदेड़ी सादात में छठे मोहर्रम के मौके पर अंजुमने मासूमया के संयोजन में इमाम हुसैन के भांजे जनाबे औन व मोहम्मद तथा हजरत अली अकबर का ताबूत जुलूस अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस की शुरुआत मदरसा निसाये फातेमा से हुई, बड़ी संख्या में अज़ादारों ने मातम मनाया। जुलूस मुख्य बाजार से होकर गुजरा, जहां अज़ादारों ने मातम करते हुए नोहाख्वानी की। इस दौरान जनाब मौलाना मोहम्मद मेंहदी ने दर्दभरे अंदाज में नोहा पढ़ा, जिससे माहौल गमगीन हो गया। जुलूस में शामिल लोग या हुसैन की सदाओं के साथ आगे बढ़ते रहे। अंत में जुलूस करबला पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां मौलाना मोहम्मद जाफर, चांद अली और जुल्फिकार अली ने करबला के वाकये को बयान कर लोगों को उसकी अहमियत बताई। यह भी पढ़ें- ताबूत, अलम की जियारत कर निकाला ताजिया जुलूस इस मौके पर महेंदी, कौसर, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.