फरीदाबाद, मई 28 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। अनखीर गांव निवासी मां-बेटे की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सूरजकुंड थाना पुलिस को मिल गई है। इस रिपोर्ट से पता चला है कि महिला की मौत फंदा लगाए जाने से हुई थी। जबकि उसके डेढ़ वर्षीय बेटे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब विसरा रिपोर्ट आने पर उसकी मौत का कारण पता चल सकेगा। 23 मई को अनखीर गांव निवासी आरती और उसके डेढ़ वर्षीय बेटे ह्रदय की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मृतक महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया था। 24 मई को पुलिस ने एनआईटी-तीन स्थित ईएसआई मेडिकल कॉलेज से शवों का पोस्टमार्टम करवाकरपरिजनों के हवाले कर दिया था। यह भी पढ़ें- सहरसा : दहेज प्रताड़ना में गई निधि की जान, पति समेत छह पर केस उस वक्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली थी। सूरजकुंड थाना एसएचओ प्रहलाद ने बताया...