बदायूं, फरवरी 26 -- सहसवान, संवाददाता। 14 दिन से लापता किशोर का शव मंगलवार को सरसों के खेत में पड़ा मिला था। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें फंदा लगाने से मौत होना पाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। किशोर की मौत से परिवार से कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल की जांच जारी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर बेला का है। यहां के रहने वाले दयाराम के 15 वर्षीय बेटे गिरीश 12 फरवरी की दोपहर करीब दो बजे वह अपनी दुकान से घर जाते समय लापता हो गया था। परिजनों ने आसपास के गांव और रिश्तेदारियों में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था। 16 फरवरी को किशोर के उन्होंने पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी थी लेकिन उसका कोई पता नहीं चला था। इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.