लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ ,संवाददाता। राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शनिवार सुबह एक 42 वर्षीय राजमिस्त्री ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के मुताबिक बरौली निवासी संजय गौतम राजमिस्त्री का काम करते थे और पत्नी ऊषा व बेटे-बेटी के साथ रहते थे। पत्नी घरों में काम करती है। शनिवार सुबह परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो संजय कमरे में पंखे से लटके मिले। आनन-फानन उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- पंखे से फंदा लगाकर 42 वर्षीय व्यक्ति ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम परिजनों ने पहले पुलिस को सूचना नहीं दी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.