जौनपुर, अप्रैल 28 -- सुइथाकला, हिन्दुस्तान संवाद। थाना सरपतहां क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की भोर में एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। क्षेत्र के जहरूद्वीनपुर गांव निवासी लक्ष्मी गौतम की 19 वर्षीय पुत्री आकांक्षा सोमवार को भोर में घर में फंदा लगाकर जान दे दी। आकांक्षा किस कारण से फांसी लगाई इसका कारण पता नही चल सका। आकांक्षा की अचानक मौत से परिजनों मे कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से भी कारण जानने के लिए पुलिस ने जानकारी ली, लेकिन कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.