बेगुसराय, जनवरी 16 -- बलिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नूरजमापुर वार्ड नंबर-आठ में गुरुवार की देर शाम एक युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान नूरजमापुर निवासी रामाशीष रावत की 18 वर्षीया पुत्री करिश्मा कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 टीम के माध्यम से बलिया थाना को दी गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू की। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि नूरजमापुर से एक बच्ची के फांसी लगा लेने की सूचना मिली थी। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों एवं परिजनों से पूछताछ की गई लेकिन तत्काल घटना का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) टीम को जांच के लिए सूचित किया। पुलिस के द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.