जौनपुर, जनवरी 4 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के बंदीपुर गांव निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने शनिवार की दोपहर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव निवासी जयराम राजभर का छोटा पुत्र मनोज राजभर टाइल्स लगाने का काम करता था। वह सुबह काम पर गया था। वहां से लौट कर दोपहर को घर आया। उसके बाद वह घर से फिर कहीं चला गया। उसके बाद फिर वापस घर आया। घर आने के बाद वह कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसका दरवाजा जब एक से डेढ़ घंटे तक नहीं खुला तो परिवार के लोगों को शंका होने लगी। वह दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा फिर भी नहीं खुला। जिसके बाद उन लोगों ने बांस की सीढ़ी लगाकर रोशनदान से अंदर झांका। अंदर पंखे से साड़ी के फंदे के सहारे मनोज राजभर लटक रहा था। परिजन तत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.