जौनपुर, मार्च 11 -- जफराबाद। क्षेत्र के बैजाबाद घुरवारिया गांव निवासी एक 30 वर्षीय युवक ने सोमवार की रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। जिसके बाद कोहराम मच गया। गांव निवासी सूरज चौहान पुत्र बाबूराम चौहान की डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी। वह पत्नी के साथ मुंबई में रहकर स्लाइडिंग विंडों बनाने का काम करता था। दो माह पूर्व उसकी पत्नी ने मुंबई में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उसका अंतिम संस्कार करने के बाद सूरज मुंबई से घर आकर रहने लगा। सोमवर की रात को सूरज चौहान खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह वह जब नहीं उठा तो परिजन दरवाजा खोलकर अंदर देखे। जहां पर सूरज पंखे से साड़ी के सहारे फंदा बनाकर लटका हुआ था। उसने बेड पर स्टूल रखकर घटना को अंजाम दिया। उसे मृत देखकर पूरे परिवार में रोना पीटना मच गया। लो...