फंदा लगाकर युवक ने खुदकुशी की
गुड़गांव, मई 17 -- गुरुग्राम,दीपक आहूजा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव सिधरावली के समीप 34 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान गाजियाबाद के हापुड़ के गांव कावी निवासी 34 वर्षीय शोकेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शोकेंद्र कुमार बिलासपुर की एक कंपनी में ट्रक चालक के पद पर कार्यरत था। शनिवार शाम को गांव सिधरावली के पास सर्विस लेन में ट्रक को एक तरफ खड़ा करके पाइप में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मृतक के परिजनों के बयान पुलिस ने दर्ज किए, लेकिन कोई संदिग्ध बात निकलकर सामने नहीं आया। थाना बिलासपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.