फंदा लगाकर नवविवाहिता ने की खुदकुशी
मधेपुरा, अप्रैल 23 -- बिहारीगंज, निज प्रतिनिधि। मोहनपुर पंचायत के वार्ड आठ में एक नवविवाहित महिला अंजली (20) ने गले में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मृतका अंजली खगड़िया जिला के बेलदौर थानाक्षेत्र के थलहा निवासी धनंजय ठाकुर की पुत्री थी। करीब छह- सात महीने पहले मोहनपुर निवासी फुलेश्वर उर्फ फूलो ठाकुर के पुत्र रवि चरण ठाकुर के साथ उसकी शादी हुई थी। मामले में बिहारीगंज थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के पिता धनंजय ठाकुर के आवेदन के आधार पर अंजली द्वारा फांसी लगा कर आत्महत्या किए जाने का यूडी केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- बेलामेघ में नवविवाहिता ने लगाई फांसी, मौत यह भी पढ़ें- दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर शव छिपाने का आरोप
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.